
इनायतनगर के सागर पट्टी गांव में करवा चौथ के दिन नशे में धुम होकर घर पहुंचे बेटे ने पत्नी से कहासुनी के बाद माता पिता को फावड़े से काट डाला। हत्या के बाद आरोपित बेटा मौके से फरार हो गया।
घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। जब नशे में धुत युवक अपने घर पहुंचा तो पत्नी से उसकी लड़ाई हो गई। पत्नी ने करवा चौथ का व्रत होने की बात कई जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया। पत्नी से लड़ाई होती देख माता पिता ने हस्तक्षेप किया इस पर शराबी बेटा बिफर गया। उसने फावड़े से माता पिता पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।