Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Global Investors Summit 2023 : अहमदाबाद में 20 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर करार - The Indian Exposure

Global Investors Summit 2023 : अहमदाबाद में 20 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर करार

वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए अहमदाबाद में हुए रोड शो में 20 हजार करोड़ के निवेश पर करार हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में 50 से अधिक उद्योग समूह के साथ निवेश प्रस्ताव पर एमओयू किए गए। अब तक हुए छह रोड शो में 89300 करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू हो चुका है।

अहमदाबाद रोड शो में सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने उद्योग समूहों के साथ बैठक कर राज्य में उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद शीतल ग्रुप कंपनी, रैंकर्स हॉस्पिटल, ज़िवाया वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड, एस्ट्रल पाइप्स, वारमोरा टाइल्स, गुजरात अंबुजा, एमकेसी इंसा इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और अमूल के साथ निवेश पर एमओयू किया। 

इसके अलावा कमोडिटी ट्रेडिंग, एडी मेहता लॉजिस्टिक्स, फ्रेंड्स एंड फ्रेंड्स ग्रुप ऑफ कंपनीज, पारेख वेंचर्स एलएलपी, वी मिलक इंटरप्राइजेज, आर्य ओशियन लॉजिस्टिक्स पार्क, हिंदुस्तान ऑयल इंडस्ट्रीज, सुपैक इंडस्ट्रीज, श्रीजी ग्रुप, एनबी ग्रुप, शांताकारम निगम, अपोलो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, पंचकर्म होटल और रिसॉर्ट्स (ट्राइडेंट), साबरमती विश्वविद्यालय, लीला होटल और रिसॉर्ट्स, हॉप्स हेल्थकेयर, प्राइम फ्रेश, दत्त मोटर्स, नेक्सस इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ निवेश प्रस्ताव पर करार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481