Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Rahul Gandhi kedarnath Visit: धाम पहुंचे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष - The Indian Exposure

Rahul Gandhi kedarnath Visit: धाम पहुंचे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी आध्यात्मिक यात्रा के तहत केदारनाथ धाम पहुंच गए हैं। वह तीन दिन यहीं रहेंगे। रविवार सुबह राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतर्गत दिल्ली से विशेष चार्टर विमान द्वारा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वह कुछ देर में हेलिकॉप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हो गए।

राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट पर पुलिस और संबंधित एजेंसियों के जवान तैनात रहे। यह उनकी नितांत निजी व आध्यात्मिक यात्रा मानी जा रही है। इस बाबत एआईसीसी या राहुल के दफ्तर से कोई कार्यक्रम भी जारी नहीं किया गया है।

राहुल गांधी वर्ष 2013 की आपदा के बाद भी केदारनाथ धाम आ चुके हैं। उस दौरान उन्होंने गौरीकुंड से केदारनाथ की 16 किमी पैदल यात्रा की थी। राहुल गांधी केदारनाथ प्रवास के दौरान ध्यान कुटिया में भी रुक सकते हैं। केदारपुरी में मंदिर से करीब डेढ़ किमी दूर मंदाकनी नदी के दूसरी तरफ बनी ध्यान कुटिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक रात गुजार चुके हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी अधिकारिक जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481