Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Moradabad: आगरा नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत - The Indian Exposure

Moradabad: आगरा नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत

मुरादाबाद आगरा हाईवे पर भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। जान गंवाने वालों में मां-बेटी भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद इकराम की पत्नी नरगिस (48) बेटी अलफिया निवासी मुंबई कुंदरकी में हो रही शादी समारोह में भाग लेने के लिए आ रही थी।

उसके साथ उनकी भांजी सिमरन (20) भी मौजूद थी। कार को नगगिस का बहनोई शंभू चला रहे थे। दिल्ली से आने के दौरान देर रात कुंदरकी के पास उसकी कार को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। हाईवे पर हुए हादसे के बाद मौके पर वाहनों की कतार लग गई।

बमुश्किल चारों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। तब तक तीनों महिलाएं दम तोड़ चुकी थी। चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। तीन लोगों की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481