Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Indore : शॉपिंग मॉल के चेंजिंग रूम में किया महिला से रेप - The Indian Exposure

Indore : शॉपिंग मॉल के चेंजिंग रूम में किया महिला से रेप

इंदौर के एक शॉपिंग मॉल में महिला से रेप का मामला सामने आया है। शॉपिंग मॉल के चेंजिंग रूम में महिला के साथ स्टोर के कर्मचारी ने ही रेप किया। महिला ने बताया कि उसके साथ कई बार रेप किया गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर स्टोर के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

मामला इंदौर के टीआई शॉपिंग मॉल का है। 35 साल की एक महिला ने रेप का केस दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस को बताया है कि यहां एक निजी स्टोर के कर्मचारी ने उसके साथ रेप किया। तुकोगंज पुलिस ने बताया कि घटना एमजी रोड के टीआई मॉल के चेंजिग रूम की है। यहां पर तन्मय पुत्र नितिन कुराड़े निवासी मोती तबेला ने महिला के साथ के साथ कई बार रेप किया। महिला ने बताया कि वह भी यहां काम करती थी। महिला और तन्मय के बीच दोस्ती हो गई और फिर दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगे। इस दौरान तन्मय ने उससे शादी का वादा किया और फिर एक दिन चेंजिंग रूम में बुलाकर महिला के साथ रेप किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481