Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Election: भाजपा ने तेलंगाना के लिए जारी की चौथी सूची - The Indian Exposure

Election: भाजपा ने तेलंगाना के लिए जारी की चौथी सूची

तेलंगाना में भाजपा ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की है। इसमें 12 प्रत्याशियों के नाम का एलान है। जहां पार्टी ने चेन्नूर सीट से दुर्गम अशोक को उम्मीदवार बनाया है, तो वहीं सिद्दीपेट से दूदी श्रीकांत रेड्डी को मौका दिया गया है। इसके अलावा मुनुगोडे सीट से चलमल्ला कृष्णा रेड्डी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। 

गौरतलब है कि इससे पहले तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दो नवंबर को 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इसमें कई बड़े नामों को मौका दिया गया। भाजपा की तरफ से जिन बड़े नामों को मौका दिया गया है, उनमें लाल बहादुर नगर से सामा रंगा रेड्डी, मेडक से पंजा विजय कुमार, मुशीराबाद से पूसा रेड्डी, सनथनगर से मारी शशिधर रेड्डी, हुजूरनगर से चल्ला श्री लता रेड्डी शामिल हैं।

पार्टी ने तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष व करीमनगर से सांसद बंदी संजय कुमार को करीमनगर विधानसभा क्षेत्र से, निजामाबाद के सांसद अरविंद धर्मापुरी को कोराटला विधानसभा क्षेत्र से और आदिलाबाद के सांसद सोयम बाबू राव को बोआथ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, इटाला राजेंद्र सिंह को हुजुराबाद और गजवेल की दो सीटों से उतारा गया। पार्टी ने 12 महिलाओं को उम्मीवार बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481