Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
MP : चुनाव से पहले शराब कारोबारी सोम डिस्टिलरीज ग्रुप के कई ठिकानों पर आईटी की रेड - The Indian Exposure

MP : चुनाव से पहले शराब कारोबारी सोम डिस्टिलरीज ग्रुप के कई ठिकानों पर आईटी की रेड

राजधानी भोपाल में शराब कारोबारी सोम डिस्टिलरीज के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स (आईटी) विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सोम डिस्टिलरीज ग्रुप के के शाहपुरा, त्रिलंगा और एमपी नगर स्थित कार्यालय, घर पर एक साथ रेड की गई है। यह कार्यवाही इनकम टैक्स में हेराफेरी और आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर बताई जा रही है।

सोम डिस्टिलरीज ग्रुप के ठिकानों पर आईटी विभाग की टीम ने मंगलवार सबह रेड की। सोम डिस्टिलरीज ग्रुप शराब निर्माता बड़ा ग्रुप है। आईटी की टीम ने ग्रुप के शाहपुरा,त्रिलंगा और एमपी नगर स्थित ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की है। इन ठिकानों पर आईटी की सर्चिंग जारी है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी सीआरपीएफ के जवान तैना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481