Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
President Visit: बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू - The Indian Exposure

President Visit: बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू में बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंची हैं। महामहिम राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं हैं। धाम में पूजा-अर्चना के बाद वह गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रवाना होंगीं।

उनके कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।  सुबह वह सबसे पहले पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इसके बाद शाम को वह देहरादून पहुंचीं। आज वह बदरीनाथ धाम पहुंचीं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजभवन में राज्य के विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदाय के लोगों से बात की।

महामहिम राष्ट्रपति ने कहा, जनजाति समुदाय के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने जो योजनाएं चलाई हैं, उसका लाभ लें ताकि आर्थिक विकास हो सके। आर्थिक रूप से सशक्त होंगे तभी सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से आगे बढ़ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481