Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Fire : प्रयागराज के बहादुरगंज में घर में लगी भीषण आग, लपटों से मचा हड़कंप एक की मौत - The Indian Exposure

Fire : प्रयागराज के बहादुरगंज में घर में लगी भीषण आग, लपटों से मचा हड़कंप एक की मौत

बहादुरगंज स्थित एक मकान में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। बीच बाजार में लगी आग से लोगों में खलबली मच गई। आग से घर में मौजूद भवन स्वामी झुलस गया जबकि अन्य को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल कर्म‍ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आग से झुलसे गृह स्वामी विनोद कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

आग किन कारणों से लगी है यह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन शॉर्ट सर्किट से घटना होने की आशंका जताई जा रही है। बहादुरगंज में रहने वाले विनोद कुमार केसरवानी दोना पत्तल के थोक विक्रेता है। घर में ही उन्होंने गोदाम भी बना रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481