Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Crime in Agra : होम स्टे में युवती से सामूहिक दुष्कर्म पुलिस ने महिला समेत पांच को जेल भेजा - The Indian Exposure

Crime in Agra : होम स्टे में युवती से सामूहिक दुष्कर्म पुलिस ने महिला समेत पांच को जेल भेजा

आगरा के ताजनगरी फेस-दो स्थित होम स्टे में कर्मचारी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसे पहले शराब पिलाई गई। इसके बाद पिटाई की और फिर उसकी आबरू को लूटा गया। उसने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को युवती बुरी हालत में रोते बिलखते मिली।

ताज नगरी फेज दो में शनिवार की रात होमस्टे से युवती के चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर लोगों ने पुलिस को होम स्टे में वारदात की सूचना दी थी।  ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को होम स्टे में युवती बदहवास हालत में मिली। वह फूट-फूटकर रो रही थी। पुलिस को देखते ही कहने लगी कि उसके साथ गलत काम हुआ है।  उसे जबरन शराब पिलाई गई। इसके बाद चार-पांच युवकों ने गलत काम किया। 

होम स्टे रवि नाम का युवक चलाता है। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा है। हंगामा होने पर आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए थे। जिसके बाद मामले का खुलासा हो सका।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481