Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Congo Attack: पूर्वी कांगो में इस्लामी आतंकी हमला, 23 लोगों की मौत, कई लोग लापता - The Indian Exposure

Congo Attack: पूर्वी कांगो में इस्लामी आतंकी हमला, 23 लोगों की मौत, कई लोग लापता

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के एक गांव में रविवार देर रात आतंकवादी हमले में करीब 23 लोग मारे गए। एक स्थानीय अधिकारी और एक सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि पूर्वी डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के एक गांव में इस्लामी आतंकवादियों ने हमला किया है। जिसमें कम से कम 23 लोग मारे गए हैं।

नागरिक समाज के नेता मौरिस माबेले मुसैदी ने कहा कि पहले तो हमलावरों ने ग्रामीणों को बांध दिया। इसके बाद उन्हें छुरी और अन्य हथियारों से मार डाला। घटना के दौरान किसी तरह कुछ ग्रामीण मौके से भागने में कामयाब भी हो गए। आधिकारिक रूप से प्रारंभिक स्तर पर हमले में मरने वालों की संख्या 19 बताई गई। इसके बाद अब 23 लोगों के मारे जाने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481