Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Earthquake in Maharashtra: हिंगोली में आज सुबह 5 बजे हिली धरती, 3.5 रही भूकंप की तीव्रता - The Indian Exposure

Earthquake in Maharashtra: हिंगोली में आज सुबह 5 बजे हिली धरती, 3.5 रही भूकंप की तीव्रता

महाराष्ट्र के हिंगोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.5 रही। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह पांच बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हिंगोली में 5 किलोमीटर की गहराई पर बताया जा रहा है। 

इससे पहले रविवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अंडमान सागर में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप आज शाम सात बजकर 36 मिनट पर 120 किमी की गहराई पर आया। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा में 3.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481