Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Rahul Gandhi : पनौती, जेबकतराभारी पड़े ये शब्द नोटिस के बाद राहुल को आज देना होगा ECI को जवाब - The Indian Exposure

Rahul Gandhi : पनौती, जेबकतराभारी पड़े ये शब्द नोटिस के बाद राहुल को आज देना होगा ECI को जवाब

राहुल गांधी के विवादस्पद बयान पर चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया। इस मामले में कांग्रेस नेता को आज जवाब दाखिल करना पड़ेगा। इस मामले में आयोग ने राहुल गांधी को 25 नवंबर तक का वक्त दिया। 

बीजेपी ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ इलेक्शन कमीशन में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। पार्टी महासचिव राधा मोहनदास अग्रवाल और ओम पाठक सहित प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं ने राहुल के बयान को अपमानजनक बताया था। जिसके बाद से उनके बयान को लेकर सियासी घमासान जारी है.

बीजेपी ने राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग में ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि झूठ का जाल फैलाने में लिप्त कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं राहुल गांधी की टिप्पणियां सख्त कार्रवाई की मांग करती है। भाजपा की ओर से कहा गया कि राहुल गांधी के आचरण में नैतिक मूल्यों, चुनाव कानूनों और आदर्श आचार संहिता के दिशानिर्देशों के लिए सम्मान नहीं है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481