Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Accident in Lucknow : ट्रक के पीछे जा घुसा लोडेड ट्रक,कटर से काटकर निकाला गया घायलों को - The Indian Exposure

Accident in Lucknow : ट्रक के पीछे जा घुसा लोडेड ट्रक,कटर से काटकर निकाला गया घायलों को

लखनऊ के पॉलीटेक्निक चौराहे पर शनिवार तड़के तीन बजे हादसा हो गया। चौराहे पर ही एक ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रक में जा घुसा। इस घटना से पीछे वाले ट्रक की बॉडी चिपक गई। बॉडी चिपकने से ड्राइवर और क्लीनर उसे में बुरी तरह से दब गए। आगे वाला ट्रक मौका देखकर भाग गया। पुलिस के पहुंचने पर उनको बचाने का काम शुरू हुआ। ड्राइवर और क्लीनर इतने बुरी तरह से फंसे हुए थे कि उनको निकालाना मुश्किल था। 

गैस कटर से काटकर किसी तरह से उन्हें निकाला जा सका। उन्हें निकालने में तीन घंटे से अधिक का समय लगा। इस दौरान दोनों ट्रक में फंसे छटपटाते रहे। सुबह 6 बजे करीब उन्हें निकाला जा सका। निकालने के बाद उन्हें गंभीर हालत में लोहिया भेजा गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481