Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Mumbai: बिल्डर अपहरण मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच को किया गिरफ्तार - The Indian Exposure

Mumbai: बिल्डर अपहरण मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच को किया गिरफ्तार

मुंबई के बायकुला इलाके से बिल्डर के अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बिल्डर को गोवंडी से बचाया गया।

उन्होंने कहा कि 10 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए एक बिल्डर का अपहरण करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गैंगस्टर इलियास बचकाना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि बाइकुला पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुरुवार को बायकुला इलाके से बिल्डर का अपहरण कर लिया गया था, जिसके बाद उनके 23 वर्षीय बेटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481