
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज 27 नवंबर को मुंबई, महाराष्ट्र का दौरा करेंगे। राज्य के अपने एक-दिवसीय दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति श्रीमद राजचंद्रजी की जयंती समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि, इस मौके पर उपराष्ट्रपति श्रीमद राजचंद्रजी के भित्ति चित्र का अनावरण भी करेंगे।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को गांधीनगर में वैश्विक पेशेवर लेखाकार सम्मेलन (ग्लोपैक) में हिस्सा लिया था। उपराष्ट्रपति 24 नवंबर को गुजरात की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान गांधीनगर में भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (ICAI) द्वारा आयोजित ‘वैश्विक पेशेवर लेखाकार सम्मेलन’ के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में लेखांकन, कराधान, मूल्यांकन, फॉरेंसिक, नैतिकता और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।