Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Israel Hamas War: अमेरिका में तीन फलस्तीनी छात्रों को मारी गोली, राष्ट्रपति बाइडन को दी गई हमले की जानकारी - The Indian Exposure

Israel Hamas War: अमेरिका में तीन फलस्तीनी छात्रों को मारी गोली, राष्ट्रपति बाइडन को दी गई हमले की जानकारी

इजरायल- हमास संघर्ष के बीच अमेरिका में फलस्तीन के तीन छात्रों को गोली मार दी गई। यह घटना शनिवार शाम बर्लिंगटन शहर के वर्मोंट विश्वविद्यालय कैंपस के पास हुई। ये तीनों छात्र अमेरिका के तीन अलग अलग विश्वविद्यालयों के छात्र हैं।

वे थैंक्सगिविंग हॉलीडे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। एक छात्र की हालत गंभीर है जबकि दो छात्रों की हालत स्थिर है। अधिकारियों ने कहा है कि यह घृणा अपराध का मामला हो सकता है। छात्रों की पहचान हिशाम अवतानी, किन्नान अब्देल हामिद और तहसीन अहमद के रूप में हुई है।

तीनों की उम्र लगभग 20 वर्ष है। व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन को गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है। फलस्तीन के विदेश मंत्रालय ने गोलीबारी की निंदा की है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481