Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Odisha: राउरकेला-पुरी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, टूटा शीशा - The Indian Exposure

Odisha: राउरकेला-पुरी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, टूटा शीशा

भारतीय रेलवे जहां एक तरफ दशा और दिशा बदलने का प्रयास कर रहा है वहीं दूसरी ओर, अराजक तत्व लगातार उनके इस प्रयासों पर पलीता लगा रहे हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस के आने से रेलवे की परम्परागत छवि में बदलाव आया है। देशभर में वंदे भारत एक्सप्रेस का जाल बिछता जा रहा है। लेकिन रेलवे का विकास शायद कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है।

रविवार रात राउरकेला-पुरी वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने सोमवार को घटना की जानकारी दी। यह घटना ढेंकनाल-अंगुल रेलवे खंड में मेरामंडली और बुधपंक स्टेशनों के बीच हुई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। जारी बयान में कहा गया कि ट्रेन संख्या 20835 वंदे भारत एक्सप्रेस को भुवनेश्वर-संबलपुर रेल लाइन पर कुछ अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी की। रेलवे के अधिकारी ने बताया इस घटना में एक्जीक्यूटिव क्लास की खिड़की का शीशा टूट गया। जिसके कारण ट्रेन 13 मिनट की देरी से पुरी पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481