Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi : थाइलैंड से वाया मणिपुर भारत में पहुंच रहे हैं मादक पदार्थ, छह तस्कर गिरफ्तार - The Indian Exposure

Delhi : थाइलैंड से वाया मणिपुर भारत में पहुंच रहे हैं मादक पदार्थ, छह तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो छात्रों सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक छात्र नोएडा स्थित एमिटी विश्वविद्यालय का बीबीए का पूर्व छात्र लक्ष्य भाटिया है, जबकि दूसरा दिल्ली स्थित सूरजमल इंस्टीट्यूट से बीबीए कर रहा है।

आरोपी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद व गुरुग्राम समेत अन्य जगहों के शैक्षणिक संस्थानों में मादक पदार्थ बेचते थे। ग्राहकों से संपर्क का माध्यम सोशल मीडिया प्लेटफार्म था। देश में मादक पदार्थ थाइलैंड से मंगाकर खेप मणिपुर से उत्तर भारत के राज्यों में पहुंचती थी। अपराध शाखा के आरोपियों के कब्जे से 48 किलोग्राम गांजा, 15 ग्राम एमडीएमए व 1,200 ग्राम जैविक गांजा बरामद किया है।

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव के अनुसार, सूचना मिली थी कि दिल्ली के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में तस्कर सक्रिय हैं। मोती नगर स्थित डीएलएफ कैपिटल ग्रीन्स के एक घर से नशे का कारोबार चल रहा है। गिरोह मणिपुर और शिलांग से रेल के जरिये गांजा व थाईलैंड से विमान के जरिये जैविक गांजा मंगाता है। इसके बाद टीम ने दबिश देकर मणिपुर निवासी नोंगमैथम जशोबंता सिंह (36) और थियम रबिकांत सिंह (32) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों साथी रुद्रांश गुप्ता को गांजा आपूर्ति करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481