Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Parliament Session 2023 : TMC की महिला सांसदों ने किया मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ प्रर्दशन, कैबिनेट से बाहर करने की मांग - The Indian Exposure

Parliament Session 2023 : TMC की महिला सांसदों ने किया मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ प्रर्दशन, कैबिनेट से बाहर करने की मांग

संसद में चल रहे शीतकालीन सत्र का आज (गुरुवार को) चौथा दिन है। शीतकालीन सत्र के चौथे दिन जैसे ही संसद बुलाई जाएगी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो विधेयकों, जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023 और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023 को राज्यसभा में विचार और पारित होने के लिए आगे बढ़ाएंगे। दोनों विधेयक पहले बुधवार को लोकसभा द्वारा पारित किए गए थे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर की गई टिप्पणी को लेकर टीएमसी की महिला सांसदों ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान हाथों में पोस्टर लेकर महिला सांसदों ने उन्हें कैबिनेट से बाहर करने की मांग भी की।

सदन में दो दिनों तक बहस हुई और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2023 और जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023 पारित कर दिया।

राज्यसभा द्वारा जारी विधायी एजेंडे में कहा गया है कि जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2023, अमित शाह लोकसभा द्वारा पारित जम्मू और कश्मीर आरक्षण अधिनियम, 2004 में संशोधन करने के लिए विधेयक को आगे बढ़ाएंगे, इस पर विचार किया जाएगा। साथ ही प्रस्ताव रखा कि विधेयक पारित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481