Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Investor Summit: सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक, एफआरआई में लिया तैयारियों का जायजा - The Indian Exposure

Investor Summit: सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक, एफआरआई में लिया तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारियों का खुद मोर्चा संभाल रखा है। आठ व नौ दिसंबर को एफआरआई में वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन होना है। जिसमें देश दुनिया के निवेशक आएंगे। इसके चलते सीएम धामी ने गुरुवार सुबह तैयारियों को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को देश-विदेश से आने वाले सभी निवेशकों को अतिथि देवो भव: की भावना के साथ समुचित व्यवस्था प्रदान करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी बैठक  के बाद कार्यक्रम स्थल में पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्य हॉल में तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही कार्यक्रम में दिखाई जाने वाली डॉक्यूमेंट्री भी देखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481