Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
गाजा में अधिक सहायता को लेकर Joe Biden ने नेतन्याहू और जॉर्डन किंग से की बात - The Indian Exposure

गाजा में अधिक सहायता को लेकर Joe Biden ने नेतन्याहू और जॉर्डन किंग से की बात

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन गुरुवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और जॉर्डन के राजा अब्दुल्लाह के साथ अलग-अलग बातचीत की। इस दौरान बाइडन ने गाजा में नागरिकों के लिए अधिक सहायता की आवश्यकता पर दोनों का ध्यान दिलाया। व्हाइट हाउस ने इसकी जानकारी दी।

बाइडेन ने नागरिकों की सुरक्षा पर जोर दिया और आबादी को हमास से अलग करने के लिए एक सुरक्षित कॉरिडोर की बात कही। बाइडेन ने इजरायली नेता नेतन्याहू से जोर देकर कहा कि गाजा में तत्काल और ज्यादा सहायता की आवश्यकता है। 

एक सूत्र ने कहा कि, बाइडन प्रशासन यूक्रेन और इजरायल के लिए नई सहायता राशि प्रदान करने और अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले लोगों पर नए प्रतिबंध और विस्तारित निर्वासन प्रक्रियाओं पर विचार कर रहा है।

व्हाइट हाउस और अमेरिकी कांग्रेस एक ऐसे समझौते पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं जो इजरायल और यूक्रेन को सैन्य सहायता प्रदान करेगा… वहीं दूसरी ओर अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर अवैध आप्रवासन को हतोत्साहित करेगा। गौरतलब है कि रिपब्लिकन ने अवैध रूप से अमेरिकी सीमा पार करने का प्रयास करने वाले प्रवासियों की रिकॉर्ड संख्या को कम करने के लिए अतिरिक्त उपायों के बिना यूक्रेन को अधिक फंडिंग को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481