
रोम के टिवोली में सैन जियोवानी इवेंजेलिस्टा अस्पताल के शवगृह के पास भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत की खबर है। आग की खबर मिलने के बाद 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
आग शवगृह, क्लिनिक और रसोई क्षेत्र के बीच निचले स्तर पर लगी थी। आग इतनी ज्यादा थी कि तेजी से ऊपर की मंजिल पर आपातकालीन कक्ष में फैल गई।
चार में से दो पीड़ितों की मौत धुएं में दम घुटने के कारण हुई। एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई, और एक अन्य व्यक्ति की जलने से मृत्यु हो गई। फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग लगने के बाद मुर्दाघर में मौजूद कई शव भी जल गए थे।
अस्पताल की आग से बचाए गए लोगों में सात बच्चे और कई शिशु शामिल थे। सीएनएन ने अपने सहयोगी स्काई24 का हवाला देते हुए बताया कि निकाले गए लोगों में से 134 को पास के अस्पतालों में ले जाया गया।