Nainital : दुदुली में भी तेंदुए का हमला, महिला ने मारी दरांती तो जंगल में भागा

भीमताल विकासखंड के साथ धारी विकासखंड में भी तेंदुओं का आतंक बना हुआ है।
शनिवार को धारी की ग्राम पंचायत दुदुली के तोक बैड़ा गांव में शनिवार सुबह 9.30 बजे खेत में चारा काट रही उर्मिला देवी पत्नी नवीन चंद्र पर तेंदुए ने हमला कर दिया। उर्मिला ने दरांती से तेंदुए पर वार कर दिया जिससे वह जंगल में भाग गया। उर्मिला के पैर पर तेंदुए के पंजे के हल्के निशान आए हैं। इस बीच महिला की साथ चारा काट रहीं महिलाओं ने शोर मचाया तो परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।


कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने बताया कि महिला के साहस से तेंदुआ हमला नहीं कर पाया। तेंदुआ पूर्व में भी बुजुर्ग महिला को घायल कर चुका है। साथ ही बृहस्पतिवार को गांव से लगे मलुवाताल के कसाइल गांव की इंद्रा देवी को मार डाला। शर्मा ने कहा कि वन विभाग की लापरवाही और तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने से तेंदुआ लगातार ग्रामीणों पर हमला कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *