Rajasthan : छह साल की मासूम के साथ दौसा के होटल में दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान में छह साल की नाबालिग बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

घटना दौसा के एक होटल की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अनिल मीना के रूप में हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि, आरोपी अनिल जयपुर जिले का निवासी है। जब उसने अपराध किया तो वह नशे में था। उसका घर उस होटल के पास है जहां एक शादी समारोह चल रहा था।”

उस होटल में 7 दिसंबर को एक शादी समारोह था। चूंकि लोग व्यस्त थे, अनिल होटल के अंदर गया जहां हॉल रूम में बच्ची अकेली सो रही थी और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह चिल्लाने लगी, तो उसने उसे शांत किया। उसे अपनी गोद में बिठाया और उसकी दादी को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *