Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Roorkee : फर्जी तरीके से कागजों में जमीन दर्ज करने पर कानूनगो एवं पटवारी पर केस - The Indian Exposure

Roorkee : फर्जी तरीके से कागजों में जमीन दर्ज करने पर कानूनगो एवं पटवारी पर केस

फर्जी दस्तावेज तैयार कर महिला के नाम जमीन दर्ज करने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश परराजस्व निरीक्षक और राजस्व उप निरीक्षक को नामजद किया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस पड़ताल में जुट गई है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकोला कला निवासी जयवीर सिंह ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया था कि उसके अविवाहित ताऊ सुखपाल का पिछले साल 8 जून को स्वर्गवास हो गया था। अविवाहित होने के कारण उनकी कोई संतान भी नहीं थी। उनके अन्य तीन भाई नेपाल सिंह, सुंदर पाल और विनोद का भी स्वर्गवास होने के बाद उनके ताऊ की भूमि पर नेपाल सिंह के पुत्र विकास और गौरव, सुंदरलाल के पुत्र जयदीप और गोल्डी और अपने पिता विनोद की अकेली संतान होने के कारण कानूनी वारिस चले आ रहे हैं।

आरोप है कि बड़े ताऊ नेपाल सिंह के पुत्र विकास ने अपनी माता विमला देवी के साथ मिलकर छलपूर्वक धोखाधड़ी करते हुए इकबालपुर के राजस्व निरीक्षक सिताब सिंह और राजस्व उप निरीक्षक राहुल चौहान से साज करके भूमि को विमला देवी के नाम बतौर वारिसान दर्ज करा लिया। तैयार किए गए फर्जी कागजों में विमला देवी को मृतक ताऊ सुखपाल की पत्नी दर्ज कराया गया। जानकारी होने पर उसने इस संबंध में मंगलौर कोतवाली पर प्रार्थना पत्र दिया लेकिन उनके प्रार्थनापत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सिताब सिंह राजस्व निरीक्षक और राहुल चौहान राजस्व उपनिरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481