Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Pakistan: पाकिस्तान में फिर आतंकी हमला, पुलिस स्टेशन में गोलीबारी, चार सुरक्षाकर्मियों की मौत - The Indian Exposure

Pakistan: पाकिस्तान में फिर आतंकी हमला, पुलिस स्टेशन में गोलीबारी, चार सुरक्षाकर्मियों की मौत

पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान जिले में आतंकियों ने एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया। इस हमले में चार सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गई।

एजेंसी रायटर के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने मंगलवार को उत्तर पश्चिम पाकिस्तान के इस्माइल खान जिले में मौजूद एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया, जिसमें चार सुरक्षा अधिकारियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन को पुलिस स्टेशन में घुसा दिया और इसके बाद उन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। बयान के अनुसार, इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी तालिबान ग्रुप के तहरीक-ए-जिहाद ने ली है। जो कुछ समय पहले ही अस्तित्व में आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481