Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Roorkee : मां प्रेमी संग हुई फरार, किशोरी ने जहर खाकर दी जान - The Indian Exposure

Roorkee : मां प्रेमी संग हुई फरार, किशोरी ने जहर खाकर दी जान

एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। महिला की नाबालिग बेटी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाई। उसकी बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतका के पिता ने इस मामले में कोतवाली रुड़की पुलिस को तहरीर दी है। इसमें उसने बेटी की मौत के लिए अपनी पत्नी और पत्नी के प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

कोतवाली रुड़की के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी का किसी व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने पत्नी को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मानी। उल्टा वह घर छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। उसकी एक 14 साल की बेटी है। मां के प्रेमी के साथ चले जाने से उसकी बेटी इतनी ज्यादा दुखी हुई कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। उपचार के लिए उसे अस्पताल भी ले जाया गया था लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481