Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
ED: 41 करोड़ का बैंक घोटाला, आप विधायक से जुड़ी कंपनी - The Indian Exposure

ED: 41 करोड़ का बैंक घोटाला, आप विधायक से जुड़ी कंपनी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 40.92 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले की जांच के सिलसिले में एक कंपनी की 35.10 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। कंपनी में आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा निदेशक हैं।

ईडी ने शुक्रवार को बताया कि मलेरकोटला में स्थित संपत्ति तारा कॉरपोरेशन लि. से जुड़ी है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अनंतिम आदेश जारी कर संपत्ति को अटैच किया गया।

ईडी ने कहा, ऋण राशि को तारा कॉरपोरेशन लि. से विभिन्न फर्जी कंपनियों में स्थानांतरित किया गया और उसके बाद इसे तारा हेल्थ फूड लि. और एक अन्य सहायक कंपनी- तारा सेल्स लि. में लगाया गया।

एजेंसी ने कहा कि 3.12 करोड़ रुपये की राशि माजरा के व्यक्तिगत खातों में डायवर्ट की गई थी, इसके अलावा 33.99 करोड़ मेसर्स टीएचएफएल को दिए गए थे। अमरगढ़ विस क्षेत्र से विधायक माजरा को ईडी ने नवंबर की शुरुआत में इस मामले में गिरफ्तार किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481