Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Elections: निर्वाचन आयोग का इमरान खान की पार्टी को आश्वासन - The Indian Exposure

Elections: निर्वाचन आयोग का इमरान खान की पार्टी को आश्वासन

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी द्वारा शुक्रवार को एक बयान जारी किया गया। इसमें चुनाव आयोग ने आश्वासन दिया है कि वह 8 फरवरी के आम चुनाव में समान अवसर की कमी को लेकर उसकी चिंताओं का समाधान करेगा। 

बता दें कि इमरान खान भ्रष्टाचार से लेकर सरकारी कागजातों को लीक करने जैसे कई आरोपों का सामना कर रहे हैं और जेल में बंद हैं। चुनाव लड़ने की उनकी संभावनाओं को तब झटका लगा, जब अदालत ने उनके खिलाफ दोषसिद्धि को निलंबित करने की याचिका खारिज कर दी।

इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने 2018 के चुनावों में जीत दर्ज की थी और वह पहली बार सत्ता में आए थे। इमरान खान के वकील ने कहा कि गुरुवार को उनकी पार्टी के कुछ उम्मीदवारों के घर पर छापे पड़े। हालांकि, कार्यवाहक सूचना मंत्री मुर्तजा सोलांगी ने इन आरोपों पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481