Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Punjab: लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का पारा सामान्य से नीचे, सात जिलों में धुंध का अलर्ट - The Indian Exposure

Punjab: लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का पारा सामान्य से नीचे, सात जिलों में धुंध का अलर्ट

पंजाब में शुक्रवार को पटियाला, बठिंडा व लुधियाना का पारा सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान लुधियाना का 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। पहले की तुलना में दिन में भी लगातार ठंड बढ़ रही है। बठिंडा का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। 

मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार को धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत सात जिलों में अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला में घनी धुंध पड़ सकती है। वहीं, पंजाब के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

बाकी प्रमुख शहरों में अमृतसर का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री, बठिंडा का 6.0 डिग्री, पठानकोट का 7.2 डिग्री, फरीदकोट का 5.4 डिग्री, बरनाला का 5.2 डिग्री, फिरोजपुर का 5.9 डिग्री, जालंधर का 4.8 व मोगा का 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री  सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। सबसे कम 22.8 डिग्री  सेल्सियस तापमान पठानकोट का दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481