Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
US Shooting: फ्लोरिडा के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत - The Indian Exposure

US Shooting: फ्लोरिडा के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। पुलिस ने कहा कि शनिवार को मध्य फ्लोरिडा के एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, एक अन्य शख्स घायल हो गया।

ओकाला पुलिस प्रमुख माइक बाल्कन ने बताया कि इस गोलीबारी में एक महिला के पैर में गोली लगी है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी के बाद संदिग्ध हमलावर घटनास्थल से फरार हो गया।

पुलिस प्रमुख ने बताया कि संदिग्ध हमलावर बंदूक लेकर मॉल में घुसा था। इसके बाद उसने गोलीबारी की, जिसमें कई लोगों को चोटें आई, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481