Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Amit Shah Gujarat Visit: अमित शाह का गुजरात दौरा आज, विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन - The Indian Exposure

Amit Shah Gujarat Visit: अमित शाह का गुजरात दौरा आज, विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री और गांधीनगर लोकसभा सीट से निर्वाचित सांसद अमित शाह रविवार 24 दिसंबर को गुजरात आ रहे हैं। अपने दौरे के दौरान अमित शाह विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

अमित शाह 24 दिसंबर की सुबह अहमदाबाद के जीएमडीसी ग्राउंड में स्वनिधि योजना के लाभार्थियों और उनके परिवारों से बातचीत करेंगे। जिसके बाद दोपहर करीब 2.30 बजे गांधीनगर जिले के कलोल स्थित पानसर झील का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। 

वहीं दोपहर साढ़े तीन बजे अमित शाह कलोल में आयोजित विशाल एकता सम्मेलन में शामिल होंगे। जहां वह सरदार वल्लभभाई पटेल की 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जिसके बाद शाम करीब 5 बजे गांधीनगर में मप्र खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। अंत में अमित शाह शाम 7 बजे अहमदाबाद के नवरंगपुरा में गुजरात साहित्य महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481