Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Covid 19 JN1 Variant: भारत में पिछले 24 घंटे में सामने आए छह सौ से ज्यादा संक्रमित - The Indian Exposure

Covid 19 JN1 Variant: भारत में पिछले 24 घंटे में सामने आए छह सौ से ज्यादा संक्रमित

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना और इसके नए वैरिएंट जेएन.1 तथा इन्फ्लुएंजा सहित श्वसन रोगों के बढ़ते मामलों को देखते हुए दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों से निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने का आग्रह किया है। डब्ल्यूएचओ ने लोगों से भी एहतियाती कदम उठाने की अपील की है। भारत में रविवार को कोरोना के 656 नए मामले सामने आए। इसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,742 हो गई है।

सबसे अधिक 128 मामले केरल से सामने आए। महाराष्ट्र से 50 मामले सामने आए, जिनमें नौ केस जेएन.1 वैरिएंट के हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान महामारी के चलते केरल में एक व्यक्ति की मौत हो गई। डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डा. पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा, कोरोना वायरस विश्व स्तर पर सभी देशों में फैलता, परिवर्तित और प्रसारित होता रहता है।

वर्तमान साक्ष्य से पता चलता है कि जेएन.1 द्वारा उत्पन्न सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम कम है। इसके अनुसार हमें अपनी प्रतिक्रिया तय करनी चाहिए और लगातार नजर रखनी चाहिए। उन्होंने कहा, इसके लिए देशों को निगरानी व्यवस्था को मजबूत करना होगा और आंकड़ों को साझा करना सुनिश्चित करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481