Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Israel-Hamas War: गाजा में भीषण लड़ाई जारी, पीछे हटने को तैयार नहीं इजरायल - The Indian Exposure

Israel-Hamas War: गाजा में भीषण लड़ाई जारी, पीछे हटने को तैयार नहीं इजरायल

गाजा में भीषण लड़ाई के बीच इजरायल ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में जाकर अपने हमलों का औचित्य साबित करने की कोशिश की है। कहा कि गाजा में उसकी सैन्य कार्रवाई आत्मरक्षा और अपने सुरक्षित भविष्य के लिए है। दक्षिण अफ्रीका की युद्ध रोकने की याचिका पर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय सुनवाई कर रहा है।

इस बीच इजरायली सेना ने दावा किया है कि हाल के दिनों में उसने जबालिया शरणार्थी क्षेत्र में कार्रवाई में 60 से अधिक फलस्तीनी लड़ाकों को मारा है। जबकि रफाह में हमास और इस्लामिक जिहाद ग्रुप के लड़ाके राकेट और मोर्टार से इजरायली सेना का कड़ा मुकाबला कर रहे हैं। युद्ध के सात महीने पूरे होने के बाद भी गाजा के कई इलाकों में इजरायली सेना और फलस्तीनी लड़ाकों के बीच भीषण लड़ाई चल रही है।

हमास और इस्लामिक जिहाद के लड़ाकों ने पुन: संगठित होकर इजरायली सेना के सामने चुनौती पेश की है। इस बीच पश्चिमी देशों ने इजरायल से अनुरोध किया है कि उसकी सेना गाजा में मानवाधिकारों के नियमों का पालन करे। अनुरोध करने वाले ज्यादातर देश इजरायल के समर्थक हैं। इस बीच गाजा के सबसे बड़े शरणार्थी क्षेत्र जबालिया में इजरायली सेना की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481