Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
PM Modi Oath Ceremony: आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी - The Indian Exposure

PM Modi Oath Ceremony: आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी

नरेन्द्र मोदी रविवार को यानी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसी के साथ वह जवाहरलाल नेहरू की भी बराबरी कर लेंगे जोकि लगातार तीन बार (1952, 1957 और 1962 का आम चुनाव जीतकर) पीएम बने थे। शाम सवा सात बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले समारोह में उनके साथ करीब चार दर्जन मंत्री शपथ लेंगे।

इसके पहले शनिवार को सरकार में भागीदारी को लेकर राजग के सहयोगी दलों के बीच सामंजस्य बना लिया गया। किस दल को कितनी हिस्सेदारी मिलनी है और पहले चरण में किस-किस सांसद को मंत्रिपरिषद में जगह मिलेगी, इसका निर्णय कर लिया गया। भाजपा के बाद राजग के बड़े दलों में शुमार तेदेपा और जदयू से एक-एक कैबिनेट और एक-एक राज्य मंत्री शपथ लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481