Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ में पंकज त्रिपाठी को चुनौती देने वाली वकील लेखा अगस्त्य की एंट्री से मचा तहलका, विवादों से रहा है गहरा रिश्ता - The Indian Exposure

‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ में पंकज त्रिपाठी को चुनौती देने वाली वकील लेखा अगस्त्य की एंट्री से मचा तहलका, विवादों से रहा है गहरा रिश्ता

बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता पंकज त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। चाहे बड़े पर्दे की बात हो या ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की, हर किरदार में वह अपनी छाप छोड़ते हैं। इन दिनों वह अपनी सुपरहिट क्राइम-कोर्टरूम ड्रामा वेब सीरीज़ ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ को लेकर चर्चा में हैं। इस सीज़न के अब तक पांच एपिसोड सामने आ चुके हैं और दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।इस बार की कहानी डॉक्टर नागपाल और उनकी प्रेमिका रोशनी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी हत्या के बाद शक की सुई डॉक्टर और उनकी पत्नी अंजू नागपाल पर टिक जाती है। केस अदालत में पहुंचता है और एक बार फिर वकील माधव मिश्रा (पंकज त्रिपाठी) इस रहस्य से पर्दा उठाने की जिम्मेदारी उठाते हैं।लेकिन इस सीज़न में एक और खास किरदार ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है — वो है वकील लेखा अगस्त्य, जो पुलिस की ओर से केस को संभालती हैं और माधव मिश्रा को कोर्ट में हराने की पूरी कोशिश करती हैं। लेखा अगस्त्य की तीखी दलीलें, कड़ा रवैया और परिपक्वता इस सीज़न को और भी दिलचस्प बना रही हैं।

कौन हैं लेखा अगस्त्य का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस?

इस दमदार किरदार को निभाया है श्वेता बसु प्रसाद ने, जो अब तक हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। श्वेता ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट साल 2002 में फिल्म ‘मकड़ी’ से डेब्यू किया था, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसके बाद उन्होंने ‘इकबाल’, ‘कहानी घर घर की’, ‘करिश्मा का करिश्मा’ जैसे लोकप्रिय शोज़ और फिल्मों में काम किया।हालांकि उनके करियर में एक ऐसा दौर भी आया जब वह विवादों में घिर गईं। साल 2014 में श्वेता का नाम हैदराबाद के बंजारा हिल्स में सामने आए एक सेक्स स्कैंडल से जुड़ गया था। यह खबर पूरे मीडिया में छा गई थी और उन्हें करीब दो महीने तक रेस्क्यू होम में रहना पड़ा था। हालांकि, बाद में उन्होंने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं था और मीडिया ने उनके बारे में गलत प्रचार किया।

विवादों से उभर कर फिर बनाई पहचान

विवादों के बाद श्वेता ने एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में अपनी वापसी की और खुद को साबित किया। उन्होंने वेब सीरीज़, शॉर्ट फिल्म्स और ओटीटी कंटेंट में काम कर के अपनी प्रतिभा का परिचय दोबारा दिया। अब ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ में लेखा अगस्त्य जैसे दमदार और ग्रे-शेड किरदार से उन्होंने एक बार फिर फैंस के बीच अपनी जगह मजबूत कर ली है।इस सीरीज़ में उनका किरदार माधव मिश्रा के सामने एक ऐसी चुनौती है, जो न सिर्फ कोर्टरूम को रोमांचक बनाता है, बल्कि महिला वकीलों के मजबूत और साहसी प्रतिनिधित्व को भी दिखाता है।

दर्शकों को है इस कानूनी लड़ाई के अगले मोड़ का इंतजार

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या माधव मिश्रा इस बार भी अपने तर्क और अनुभव से केस जीत पाएंगे या लेखा अगस्त्य की बुद्धिमत्ता और आक्रामक कानूनी शैली उन पर भारी पड़ेगी। एक बात तो तय है कि इस सीज़न में श्वेता बसु प्रसाद ने अपने किरदार से जान फूंक दी है और दर्शकों के दिलों में फिर से अपनी जगह बना ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481