Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
ब्रेकअप के बाद विजय की लाइफ में नई एंट्री? फातिमा के साथ दिखे खास अंदाज़ में - The Indian Exposure

ब्रेकअप के बाद विजय की लाइफ में नई एंट्री? फातिमा के साथ दिखे खास अंदाज़ में

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों एक नई जोड़ी को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं। एक्टर विजय वर्मा, जो हाल ही में तमन्ना भाटिया से कथित ब्रेकअप के चलते सुर्खियों में थे, अब एक बार फिर खबरों में हैं – इस बार उनकी नजदीकियों को लेकर जोड़ी जा रही है ‘दंगल गर्ल’ फातिमा सना शेख के साथ।

वायरल वीडियो ने बढ़ाई डेटिंग की अटकलें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें विजय वर्मा और फातिमा सना शेख को मुंबई के एक कैफे के बाहर साथ में देखा गया। वीडियो में दोनों न सिर्फ एक-दूसरे से हंसते-बोलते नजर आ रहे हैं बल्कि गले मिलते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने साथ में पोज भी दिए। यही वीडियो अब विजय और फातिमा के बीच रूमर्ड रिलेशनशिप का कारण बन गया है।वीडियो वायरल होने के साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि दोनों की जोड़ी बेहद क्यूट लग रही है, वहीं कुछ ने इसे केवल “दोस्ती” करार दिया। हालांकि, अब तक न तो विजय वर्मा और न ही फातिमा सना शेख ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया दी है।

तमन्ना भाटिया के साथ था पुराना रिश्ता

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के रिश्ते की शुरुआत साल 2023 में वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 2’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। तमन्ना ने फिल्म कंपेनियन को दिए एक इंटरव्यू में इस रिश्ते की पुष्टि भी की थी। दोनों को कई बार साथ देखा गया, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। रिपोर्ट्स की मानें तो मार्च 2025 में दोनों का ब्रेकअप हो गया, हालांकि इस पर भी कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया।

फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ में साथ नजर आएंगे विजय और फातिमा

इन दोनों सितारों की नजदीकियों की एक और वजह हो सकती है उनका प्रोफेशनल कनेक्शन। विजय वर्मा और फातिमा सना शेख इस समय निर्देशक विभु पुरी की आगामी फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ में एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। संभव है कि शूटिंग के दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई हो, जिसने अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली हैं।

फैंस की नजरें अब आधिकारिक पुष्टि पर

अब जब वीडियो वायरल हो चुकी है और दोनों के बीच की केमिस्ट्री को लेकर चर्चा हो रही है, फैंस इस इंतजार में हैं कि क्या विजय वर्मा और फातिमा सना शेख इस रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि करेंगे या नहीं। तमन्ना से ब्रेकअप के बाद विजय की जिंदगी में क्या वाकई कोई नया चैप्टर शुरू हो चुका है, यह तो समय ही बताएगा। फिलहाल, फैंस इस नई जोड़ी को लेकर खासे एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481