
मंगलवार को मशहूर रैपर हनी सिंह की एल्बम ‘51 ग्लोरियस डेज‘ के टाइटल ट्रैक ‘माफिया’ का टीजर रिलीज हुआ। यह गाना टी-सीरीज के बैनर तले तैयार किया गया है और अगले महीने 26 सितंबर को पूरी तरह से रिलीज होगा। फैंस इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसे हनी सिंह के मच अवेटेड ट्रैक्स में से एक माना जा रहा है।
टीजर की शुरुआत में हनी सिंह को किश्ती वाले सीन में देखा जा सकता है, जहां वे एक बोट में बैठकर किसी ओर जा रहे हैं। इस बोट पर अमेरिका का झंडा लगा हुआ है। इसके बाद हनी सिंह को डॉन स्टाइल में कई लोगों के साथ वॉक करते हुए दिखाया गया है। उनका स्वैग और सूट-बूट में खतरनाक अंदाज टीजर में स्पष्ट नजर आ रहा है। बैकग्राउंड म्यूजिक भी गाने के खतरनाक और एड्रेनालाईन से भरपूर थीम को पूरी तरह दर्शा रहा है।
टीजर के 1 मिनट 14 सेकंड के हिस्से में हनी सिंह का कोई डायलॉग या सिंगिंग नहीं है, लेकिन उनके रॉयल और आत्मविश्वासी अंदाज ने फैंस को रोमांचित कर दिया है। टीजर के आखिर में हनी सिंह को जोर-जोर से हंसते हुए देखा जा सकता है। वहीं, गाने में नरगिस फाखरी भी नजर आएंगी और यह दोनों के लिए पहली बार किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करने का मौका है। टीजर में उनका रोमांटिक अंदाज और हनी के स्वैग ने फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।
गाने के म्यूजिक प्रोड्यूसर और सिंगर खुद हनी सिंह हैं। टी-सीरीज के बैनर तले इस गाने के रिलीज होने की खबर ने सोशल मीडिया पर भी हंगामा मचा दिया है। फैंस ने टीजर के सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने प्यार और उत्साह का इजहार किया है। माना जा रहा है कि पूरा गाना रिलीज होने के बाद ‘माफिया’ हनी सिंह के फैन्स के बीच धमाल मचाने वाला है और हनी सिंह के फैंस इसे म्यूजिक इंडस्ट्री का नया हिट ट्रैक मानेंगे।