अर्थशास्त्री अभिजीत सेन का निधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के थे बड़े जानकार

abhijet sen

ग्रामीण अर्थव्यवस्था के प्रमुख विशेषज्ञ और योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर अभिजीत सेन का एक लंबी बीमारी के बाद सोमवार रात यहां निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। इसकी जानकारी उनके भाई ने दी। अपने चार दशकों के अधिक के अकादमिक करियर में कई बड़े नामी संस्थानों में पढ़ाया।

अभिजीत सेन ने 1985 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पढ़ाया, यहां पर वह आर्थिक अध्ययन के बारे में पढ़ाते थे। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज और एसेक्स में अर्थशास्त्र पढ़ाया। इसके अलावा वह 2004-2014 तक योजना आयोग के सदस्य थे और कृषि लागत और मूल्य आयोग, 1997-2000 के अध्यक्ष थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471