Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस से पहले प्रदेश के करीब ढाई लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को दी महंगाई भत्ते की सौगात - The Indian Exposure

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस से पहले प्रदेश के करीब ढाई लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को दी महंगाई भत्ते की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस से पहले प्रदेश के करीब ढाई लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को महंगाई भत्ते (डीए) की सौगात दी। मंगलवार को सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने इसके आदेश जारी कर दिए। 

बता दें कि प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य कर्मचारियों को चार प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता दिए जाने पर सहमति हो गई थी। कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को फैसला लेने के लिए अधिकृत किया था। माना जा रहा था कि राज्य स्थापना दिवस के आसपास मुख्यमंत्री डीए की सौगात दे सकते हैं। 

शनिवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के पदाधिकारियों के साथ वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने डीए की घोषणा कर दी थी। सोमवार को उन्होंने डीए की फाइल पर अनुमोदन दे दिया। 

45 करोड़ रुपये का पड़ेग भार
वित्त विभाग ने महंगाई भत्ते पर खर्च होने वाली धनराशि की व्यवस्था कर ली है। डीए पर हर माह 42 से 45 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। चार फीसदी डीए मिलने से राज्य कर्मचारियों को उनकी श्रेणी के हिसाब से 550 से लेकर 10 हजार रुपये तक की वेतन बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481