Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
उत्तराखंड : संस्कृत स्कूलों, मदरसों सहित सभी शिक्षण संस्थानों में होगी स्काउट एंड गाइड्स की यूनिट - The Indian Exposure

उत्तराखंड : संस्कृत स्कूलों, मदरसों सहित सभी शिक्षण संस्थानों में होगी स्काउट एंड गाइड्स की यूनिट

शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में अब भारत स्काउट एंड गाइड्स की यूनिट अनिवार्य रूप से स्थापित की जाएगी। इसे निजी शिक्षण संस्थानों, संस्कृत विद्यालयों व मदरसों में भी लागू किया जाएगा। वहीं, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में रोवर रेंजर की यूनिट स्थापित की जाएगी। 

शिक्षा मंत्री ने शिक्षा महानिदेशालय में भारत स्काउट एंड गाइड्स उत्तराखंड की पहली समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बताया कि स्काउट एंड गाइड व रोवर रेंजर में पंजीकृत छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति, टीबी उन्मूलन, नमामि गंगे व स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ा जाएगा। सभी जिलों में जिला स्काउट मास्टर के खाली पदों पर शीघ्र तैनाती की जाएगी।

स्काउट एंड गाइड्स उत्तराखंड के सचिव आरएम काला ने बताया कि प्रदेश में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। बताया कि वर्ष 2021-22 में राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए 46 स्काउट-गाइड एवं 3 रोवर का चयन किया गया। बैठक में शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, स्टेट चीफ कमिश्नर सीमा जौनसारी, रघुनाथ लाल आर्य, स्टेट कमिश्नर गाइड वंदना गर्ब्याल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481