MP : आज 21 किमी तक यात्रा करेंगे राहुल:भारत जोड़ो यात्रा का 85वां दिन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में आज गुरुवार को नौवां दिन है। 85वें दिन यात्रा उज्जैन के पास सुरासा से सुबह 6 बजे फ्लैग होस्टिंग के बाद शुरू हुई। यात्रा का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग हाथों में गुलाब लिए सड़क किनारे खड़े थे। यहां से यात्रा आगर मालवा की ओर बढ़ी। घट्टिया क्षेत्र से होती हुई यात्रा टी ब्रेक के बाद नजरपुर में सुबह करीब 10 बजे लंच और विश्राम के लिए रुकेगी। दोपहर 3 बजे यात्रा दोबारा शुरू होगी।

गुरुवार को यात्रा करीब 21 किमी का सफर तय करेगी। शुक्रवार को यात्रा आगर जिले में प्रवेश कर जाएगी। यहां से यात्रा सुबह 6 बजे शुरू होगी। इससे पहले बैंड और यात्री चलना शुरू करेंगे। यात्रा में कई जगह पुष्प वर्षा से राहुल गांधी की अगवानी की जाएगी। राहुल गांधी के स्वागत के लिए कई जगह मंच बनाए गए हैं। यात्रा घट्टिया होती हुई घोंसला पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। रात्रि विश्राम झलारा ग्राम के सोयाबीन प्लांट में होगा.

यात्रियों ने महाकाल दर्शन किए
बुधवार यात्रा का विश्राम दिन रहा। इस दौरान राहुल दिन भर कंटेनर से बाहर नहीं निकले। भारत जोड़ो यात्रियों ने यात्रा विश्राम के दौरान कपड़े, जूते धोकर और जरूरी काम निपटाए। इस दौरान कई यात्री महाकाल मंदिर दर्शन के लिए भी गए। वहीं, कुछ यात्रियों ने घुड़सवारी और गेम्स खेलकर दिन बिताया।

सभा के बाद आराम का दिन
इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सातवें दिन धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंची थी। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन के दौरान पहले महाकाल को साष्टांग प्रणाम किया। उसके बाद महाकाल शिवलिंग का दुग्ध पंचामृत से स्नान कराया और पूजा की थी। इसके बाद सामाजिक न्याय परिसर में बड़ी सभा को संबोधित भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471