Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Uttarakhand: प्रदेशभर के गांवों में आज लगेंगी चौपाल, बूथों पर पीएम की मन की बात - The Indian Exposure

Uttarakhand: प्रदेशभर के गांवों में आज लगेंगी चौपाल, बूथों पर पीएम की मन की बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रविवार को प्रदेश भर में ग्राम चौपालों का आयोजन होगा। सुराज दिवस पर मुख्यमंत्री अपने चुनाव क्षेत्र चंपावत की उचौलीगोठ में चौपाल में भाग लेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्री और शासन, विभागों और जिलों के अधिकारी भी गांवों में चौपाल लगाएंगे। जिलाधिकारियों के स्तर पर ग्राम चौपालों के आयोजन की तैयारी कर ली गई है। भाजपा भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती बूथ स्तर पर मनाएगी। इस अवसर पर कार्यकर्ता पीएम की मन की बात भी सुनेंगे।

सीएम डाकरा बूथ में और भट्ट डोईवाला में रहेंगे मौजूद
मुख्यमंत्री धामी मसूरी विस के डाकरा बूथ में प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डोईवाला में, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार राजपुर रोड के एमकेपी कैंपस में पूर्व पीएम वाजपेयी के जन्म दिवस एवं सुशासन कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

मंत्री और सांसद कौन किस बूथ पर रहेंगे
कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत कोटद्वार माल गोदाम रोड, प्रेमचंद अग्रवाल डोईवाला के लच्छीवाला में, सुबोध उनियाल ऋषिकेश के गांधी ग्राम में, गणेश जोशी राजपुर रोड के आंबेडकर नगर में, रेखा आर्य रायपुर के तपोवन स्थित बूथ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। 

इन बूथों में शामिल होंगे सांसद
केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट हल्द्वानी में, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ज्वालापुर के सोलपुर में, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ऋषिकेश छिद्दरवाला में, सांसद अजय टम्टा अल्मोड़ा के दुआलखौला में, सांसद माला राज्यलक्ष्मी मसूरी गोविंदनगर सोसाइटी में, नरेश बंसल विकासनगर में व कल्पना सैनी ऋषिकेश तिलक नगर के कार्यक्रम में भाग लेंगी।

मन की बात एप पर उपस्थिति अपलोड करने के निर्देश
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नेताओं को बूथ स्तर पर अपनी स्थिति मन की बात एप पर दर्ज कराने के निर्देश दिए। सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को एप पर अपनी उपस्थिति की फोटो अपलोड करनी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481