Crime: दिल्ली में क्रिसमस पर नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक 13 वर्षीय लड़की का कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके में क्रिसमस के दिन एक पार्क में 50 वर्षीय व्यक्ति ने लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था। जिसके बाद उसी इलाके में रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी ने खुद को बताया था पुलिस अधिकारी

दरअसल, घटना रविवार को क्रिसमस के दिन हुई, जब लड़की अपने दोस्तों के साथ पास के एक चर्च से लौट रही थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, 25 दिसंबर की रात लगभग 8 बजे आरोपी ने खुद को एक पुलिस अधिकारी बताया और घर लौट रही लड़की व उसके दोस्तों से पूछताछ की।

सुनसान जगह पर ले जाकर किया यौन उत्पीड़न

अधिकारी ने कहा कि आरोपी बच्चों को एक पार्क में ले गया, जहां उसने दूसरे बच्चे को जाने के लिए कहा। इसके बाद वह कथित तौर पर लड़की को सुनसान जगह पर ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471