Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
US Shooting: वर्जीनिया के स्कूल में हुई गोलीबारी पर मेयर ने कहा- इस प्रकार की घटना देश के लिए खतरे की घंटी - The Indian Exposure

US Shooting: वर्जीनिया के स्कूल में हुई गोलीबारी पर मेयर ने कहा- इस प्रकार की घटना देश के लिए खतरे की घंटी

अमेरिका के वर्जीनिया शहर के प्राथमिकी विद्यालय में गोलीबारी की घटना के बाद शहर के मेयर ने शनिवार को कहा कि अधिकारी यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इस गोलीबारी की घटना में एक स्कूली बच्चा कैसे शामिल हो सकता है। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी विद्यालय में छह साल के एक छात्र द्वारा गोली चालाने से गंभीर रूप से घायल वर्जीनिया के एक शिक्षक में सुधार के संकेत दिख रहे हैं। हालांकि अधिकारी यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि एक बच्चा स्कूल में हुई गोलीबारी में किस प्रकार से शामिल हो सकता है।

टीचर की स्थिति में हो रहा है सकारात्मक सुधार

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मेयर फिलिप जोन्स ने कहा कि गोलीबारी में घायल 30 साल की महिला टीचर की स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। जानकारी में कहा गया है कि पुलिस प्रमुख स्टीव ड्रयू ने शनिवार सुबह शिक्षक और उसके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि घायल टीचर की स्थिति में सकारात्क सुधार हो रहा है।

हैंडगन से मारी थी गोली

अधिकारियों के मुताबिक, वर्जीनिया शहर के रिचनेक प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को पहली कक्षा में एक हैंडगन से एक छात्र ने टीटर को गली मार दी थी, जिसमें महिला टीचर घायल हो गई थीं। ड्रयू ने बताया कि यह शूटिंग आकस्मिक नहीं थी नहीं थी। हालांकि विद्यालय में हुई इस गोलीबारी की घटना में कोई भी छात्र घायल नहीं हुए हैं। पुलिस ने शनिवार को जारी जांच का हवाला देते कक्षा में विवाद या फिर अन्य प्रकार की किसी भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। मेयर फिलिप जोन्स ने कहा कि इस प्रकार की घटना देश के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इस घटना के बाद पूरे देश में चर्चा होने जा रही है कि कैसे इन तरह की चीजों को रोका जा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481