Weather : कश्मीर से उत्तराखंड तक बर्फबारी-बारिश का अलर्ट

 देश के मैदानी इलाकों में अब ठंड से राहत है। सुबह और शाम के समय ही मैदानी इलाकों में ठंड देखने को मिल रही है। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व हल्की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी व हल्की बारिश की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, 9 और 10 फरवरी 2023 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा/बर्फबारी हो सकती है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में आज सुबह से ही आकाश साफ रहेगा। हालांकि, IMD ने इस दौरान दिल्ली-NCR में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। बता दें कि दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी की संभावना

वहीं, मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि आज पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बर्फबारी हो सकती है, जबकि 9 और 10 फरवरी को हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। IMD ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय रहेगा। जिसके चलते जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471