Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Tunisia: ट्यूनीशिया के समुद्र में दो दिनों में कम से कम 24 प्रवासियों की मौत - The Indian Exposure

Tunisia: ट्यूनीशिया के समुद्र में दो दिनों में कम से कम 24 प्रवासियों की मौत

एसफैक्स कोर्ट ऑफ फर्स्ट इंस्टेंस के प्रवक्ता फौजी मसौदी ने बताया कि ट्यूनीशियाई तटरक्षक ने शनिवार को चार उप-सहारा प्रवासियों के शव निकाले, जबकि 36 प्रवासियों को बचा लिया गया और अन्य तीन लापता हैं।

उन्होंने बताया कि एक दिन पहले एक नाव के डूब जाने की वजह से कम से कम 20 प्रवासी लापता हो गए थे। जिनमें से तीन बच्चों सहित 17 प्रवासियों को बचा लिया गया था। उन्होंने बताया कि पानी से निकाले गए दो लोगों की हालत गंभीर है। दरअसल, इटली के तटों तक पहुंचने की कोशिश करने वाले प्रवासियों की संख्या इस साल आसमान छू रही है।

फौजी मसौदी ने बताया कि तटरक्षक बल ने शुक्रवार और शनिवार को प्रवासियों से लदी कई अन्य नावों को रोक दिया है। ट्यूनीशियाई फोरम फॉर इकोनॉमिक एंड सोशल राइट्स के अनुसार, यूरोप पहुंचने की कोशिश करते हुए इस साल के पहले तीन महीनों में 132 प्रवासियों की मौत हो गई या फिर लापता हो गए।

29 प्रवासियों के मिले थे शव

करीब दो हफ्ते पहले तटरक्षक बल ने डूबने वाली कई नावों में से 29 प्रवासियों के शव बरामद किए थे। बता दें कि मध्य भूमध्य सागर में स्थित ट्यूनीशिया, यूरोप जाने वाले अवैध अप्रवासियों के लिए मुख्य प्रस्थान बिंदुओं में से एक है। ट्यूनीशियाई अधिकारियों द्वारा सख्त कदम उठाए जाने के बावजूद ऐसी घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481