Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
US Shooting: अमेरिका में नहीं थम रही गोलीबारी की घटना, फिलाडेल्फिया में हमले में तीन लोगों की मौत - The Indian Exposure

US Shooting: अमेरिका में नहीं थम रही गोलीबारी की घटना, फिलाडेल्फिया में हमले में तीन लोगों की मौत

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के फिलाडेल्फिया के रिहायशी इलाके में शुक्रवार को गोलीबारी की घटना हुई। फिलाडेल्फिया में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बता दें कि फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि गोलीबारी के पीछे क्या कारण था। अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार करीब 3.35 बजे गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि हमलावरों की संख्या कितनी थी।

अधिकारियों ने कहा कि गोलीबारी की घटना के बाद एक पीड़ित घर के सामने के बरामदे में और दूसरे घर के अंदर मृत पाए गए, जबकि तीसरा पीड़ित फुटपाथ पर था। तीनों को घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों के नाम जारी नहीं किए गए हैं।

इधर, घायल पीड़ित को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने कहा इस घटना में और भी लोग घायल हो सकते हैं। हालांकि, उनके बारे में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481