Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओडिशा यात्रा आज से, सिमिपाल राष्ट्रीय उद्यान का करेंगी दौरा - The Indian Exposure

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओडिशा यात्रा आज से, सिमिपाल राष्ट्रीय उद्यान का करेंगी दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से ओडिशा के तीन दिन के दौरे पर रहेंगी। पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार वह ओडिशा स्थित अपने गृह जिले मयूरभंज जाएंगी। इस यात्रा के दौरान वह सिमिपाल राष्ट्रीय उद्यान का भी दौरा करेंगी। राष्ट्रपति चार मई को पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा वायुसेना स्टेशन पहुंचेंगी, जहां वह मयूरभंज जाएंगी। मुर्मु पद संभालने के बाद से अब तक दो बार राज्य का दौरा कर चुकी हैं। उनका यह दौरा गृह जिले मयूरभंज तक ही सीमित रहेगा।

अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहाड़पुर में दो परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगी। वह पांच मई को सिमिलिपाल नेशनल पार्क का दौरा करेंगी। अगले दिन यानी छह मई को राष्ट्रपति मुर्मू मयूरभंज जिले के मुख्यालय बारीपदा का दौरा करेंगी और यहां महाराजा श्रीराम चंद्र भांजा देव विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। उनके दौरे को देखते हुए प्रशासन ने पहाड़पुर गांव की कच्ची सड़कों को पक्का करने का काम शुरू कर दिया है। उनके दौरे को देखते हुए स्थानीय निवासी भव्य स्वागत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बारीपदा में अपनी यात्रा समाप्त कर मुर्मू उसी दिन दिल्ली लौट आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481